फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car hits e-rickshaw on highway; six people injured

Amroha News: हाईवे पर ई-रिक्शा में कार ने मारी टक्कर, छह लोग घायल

Thu, 22 Oct 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 22 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Car hits e-rickshaw on highway; six people injured
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ढकिया चमन गांव के पास मंगलवार देर शाम कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी जोया पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन


संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के इटायला माफी गांव निवासी सैफ अली का मंगलवार को ढकिया चमन स्थित रॉयल पैलेस में वलीमा था। इसमें शामिल होने के लिए कुछ लोग ई-रिक्शा से आ रहे थे। ढकिया चमन के पास एक ढाबे के निकट बुढ़नपुर की ओर से आ रही कार ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक कल्लू के अलावा शमा, गुलफ्सा, नासरीन, फातिमा और परवीन घायल हो गईं। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सवारों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी जोया में सभी का उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed