फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car driver who hit people returning from fair arrested

Amroha News: मेले से लौटते लोगों को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Car driver who hit people returning from fair arrested
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव शहवाजपुर डोर में छड़ी का मेला देखकर लौट लोगों को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, आरोपी पक्ष के लोग बेगुनाह लोगों को फंसाने के लिए उन पर लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर देने आए। लेकिन पुलिस ने उनको सख्त हिदायत दी कि किसी को झूठा नहीं फंसाया जा सकता।
शहवाजपुर डोर निवासी ओमपाल सिंह राणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार को गांव में छड़ी का मेला लगा था। शाम साढ़े सात बजे मेला समाप्त होने पर उनका भाई राजेश राणा, सचिन सैनी, कमला देवी, राहुल, चंद्रपाल, राजपाल व अन्य लोग मेला देखकर घर लौट रहे थे। इस बीच गांव का ऋतिक थार कार लेकर आया। कार में उसने अपने ताऊ राकेश, भाई दीपांशु, शिवम को बैठाया। तेजी एवं लापरवाही से कार चलाते हुए उसने मेला देखकर लौट रहे लोगों को टक्कर मार दी। इसमें पांच लोग घायल हुए थे। घटना घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया था। यहां से कई लोग रेफर कर दिए गए।
विज्ञापन

ओमपाल सिंह राणा की तहरीर पर पुलिस ने ऋतिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसका चालान कर दिया गया। उधर सोमवार सुबह आरोपी पक्ष के कुछ लोग थाने आए। कार की टक्कर से घायल हुए लोगों पर लूट करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर देने आए लोगों को इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने फटकार लगाई। हिदायत दी कि बेगुनाह लोगों को झूठे फंसाने की कोशिश मत करो। उन्होंने जांच करा ली है। कार सवारों ने लोगों को टक्कर मारी। जिससे कई लोग घायल हुए है। झूठा मुकदमा किसी भी कीमत पर दर्ज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed