{"_id":"62741eb243bf441102031d48","slug":"car-driver-accused-of-gang-rape-girl-surrenders-in-court-gajraula-news-mbd4270307157","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपी कार चालक, युवती ने किया कोर्ट में आत्म समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के आरोपी कार चालक, युवती ने किया कोर्ट में आत्म समर्पण
विज्ञापन
अस्पताल संचालक की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पिछले सात महीने से फरार चल रहे कार चालक और युवती ने अदालत में आत्म समर्पण कर दिया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इससे पहले अदालत द्वारा दोनों की आत्म समर्पण अर्जी खारिज कर दी जाने के कारण पुलिस ने संपत्ति कुर्क करने की अनुमति लेकर उनके यहां पर मुनादी भी करा दी थी।
सीओ मंडी धनौरा सतेंद्र सिंह ने बताया कि हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी एक निजी अस्पताल संचालक की पत्नी ने बीते साल माह अक्तूबर में थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा था कि उसे बहाने से गजरौला में बुलाकर हथियारों के बल पर कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर शव को फेंकने की धमकी दी थी। उसने आरोपियों पर पति व बच्चों की भी हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। उसने हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के नया विरान गांव निवासी मुस्तफा, गजरौला थानाक्षेत्र के शहवाजपुर डोर निवासी कांति प्रसाद व गजरौला थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती व बछरायूं निवासी कार चालक नदीम को नामजद कराया था। रिपोर्ट दर्ज कराने के कुछ दिनों बाद गजरौला पुलिस ने मुस्तफा व कांति प्रकाश को जेल भेज दिया, जबकि नदीम व युवती पकड़ में नहीं आए। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए नदीम व आरोपी युवती ने आत्मसमर्पण करने और अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई। जिसे अदालत ने नामंजूर कर दिया।
उधर पुलिस ने उनकी संपत्ति कुर्क करने के लिए अदालत से अनुमति ले ली। बीते महीने पुलिस ने गांव में मुनादी भी करा दी कि जल्द ही नदीम व युवती न्यायालय के सामने उपस्थित नहीं हुए तो उनके घर की संपत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा। इसके बाद हरकत में आए दोनों आरोपियों ने बृहस्पतिवार को जिला न्यायालय स्थित एससी-एसटी के मामलों को देख रही विशेष अदालत के सामने आत्म समर्पण कर दिया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया। सीओ सतेंद्र सिंह ने आत्म समर्पण करने और जेल भेजे जाने की पुष्टि की है।