{"_id":"68571f21224c822475042b1c","slug":"car-collided-with-auto-driver-and-passenger-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-142252-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक व यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक व यात्री घायल
Sun, 22 Jun 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
जोया रोड पर तेज रफ्तार कार ने रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला बसावन गंज निवासी मोहम्मद शमीम ऑटो चलाते है। बृहस्पतिवार दोपहर में वह जोया रोड से ऑटो में सवारियां बैठाकर नगर की ओर आ रहा था। जब वह बंबूगढ़ चौराहे के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
ऑटो चालक शमीम व अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर बंबूगढ़ चौकी पर खड़ा कर दिया। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में घायल रिक्शा चालक शमीम को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।