फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car collided with a truck standing on the highway, youth died, wife serious

Amroha News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, युवक की मौत, पत्नी गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Car collided with a truck standing on the highway, youth died, wife serious
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली से पीलीभीत लौट रहे दंपती की कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के थाना हाजरा क्षेत्र के गांव कबीरगंज में दिवंगत जसविंद्र सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे
गुरुप्रीत सिंह (36) अपनी पत्नी सुखदीप कौर के साथ दिल्ली में रहते थे। गणतंत्र दिवस की सुबह वह पत्नी के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से पीलीभीत लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे जब उनकी कार हाइवे स्थित एक होटल के पास पुल से गुज रही थी। तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बमुश्किल कार से बाहर निकालकर गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गुरुप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुखदीप कौर की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में मृतक के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed