Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car collided with a group of kanwariyas two Shiva devotees injured in Amroha

Amroha: कांवड़ियों के जत्थे को कार ने मारी टक्कर, दो शिवभक्त घायल, कांवड़ खंडित, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Thu, 16 Feb 2023 05:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 16 Feb 2023 05:51 PM IST
सार

संभल जनपद में बहजोई थानाक्षेत्र के बंजरपुरी गांव के रहने वाले बारह से अधिक लोग हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए गए थे। कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेकर नौगांवा सादात पहुंचा। तभी बिजनौर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने दोनों कांवड़ियों को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Car collided with a group of kanwariyas two Shiva devotees injured in Amroha
कांवड़ियों के जत्थे को कार चालक ने मारी टक्कर - फोटो : कांवड़ियों के जत्थे को कार चालक ने मारी टक्कर

विस्तार

अमरोहा के नौगांवा सादात में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे संभल के कांवड़ियों के जत्थे को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। एक शिवभक्त की कावड़ खंडित हो गई। आक्रोशित कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। जिस कार ने टक्कर मारी थी उसमें गुस्साए कांवड़ियों ने तोड़फोड़ कर दी। मौके पर चार थानों की पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। एएसपी समेत आला अफसरों ने भी मुआयना किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। वही घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौगांवा सादात में करीब दो घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


संभल जनपद में बहजोई थानाक्षेत्र के बंजरपुरी गांव के रहने वाले बारह से अधिक लोग हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेकर नौगांवा सादात पहुंचा। इस दौरान शिवभक्त रिंकू पुत्र अक्कू और सतीश पुत्र प्रकाश नौगांवा सादात के बुध बाजार चौराहे के पास लगे शिविर के बाहर खड़े होकर अपने कुछ साथियों का इंतजार कर रहे थे। तभी बिजनौर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने दोनों कांवड़ियों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में रिंकू और सतीश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सतीश के कंधे पर रखी कांवड़ जमीन पर गिरकर खंडित हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पीछे से आए साथियों ने हंगामा शुरू कर दिया। अन्य कांवड़िये भी हंगामा कर रहे लोगों में शामिल हो गए। बड़ी संख्या में एकत्र हुए आक्रोशित कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालातों को देखते हुए मंडी धनौरा, बछरायूं, नौगांवा सादात, अमरोहा और देहात थाना पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी राजीव कुमार सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार राणा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हंगामा कर रहे शिव भक्तों को समझाकर शांत किया। पुलिस के समझाने के बाद कांवड़िए थाने पर आ पहुंचे। यहां भी उन्होंने करीब आधे घंटे तक थाने के बाहर हंगामा किया। आनन-फानन में पुलिस ने घायल दोनों कांवड़ियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि कार ने दो कावड़ियों को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद कांवड़ियों ने थोड़ा हंगामा किया। गुस्साए कांवड़ियों को समझाने के बाद गंतव्य के लिए भेज दिया गया है। घायल कांवड़ियों के परिजनों से तहरीर मिलने का इंतजार है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed