फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car broke down on the overbridge, TP Nagar crossing faced traffic jam for two hours

Amroha News: ओवरब्रिज पर कार खराब, दो घंटे जाम से जूझा टीपी नगर चौराहा

Sat, 09 Aug 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 09 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Car broke down on the overbridge, TP Nagar crossing faced traffic jam for two hours
अमरोहा में शुक्रवार को जोया रोड ​स्थित ओवरब्रिज पर लगे भीषण जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
अमरोहा। जोया रोड स्थित ओवरब्रिज पर कार खराब होने के बाद टीपीनगर नगर चौराहे पर भीषण जाम लग गया। दो घंटे तक चारों तरफ सड़कों पर वाहनों की लाइन लगी रही। उमस और गर्मी में लोग बिलबिला उठे। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। बाइक सवारों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। भाइयों के घर जा रही बहनें भी बेबस नजर आईं। घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। हालांकि, जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत के सांस ली।
विज्ञापन


शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। शहर में जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने नौ अगस्त को रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। वहीं, अधिकांश बहनें एक पहले दिन ही भाइयों के घर के लिए निकल जाती हैं। शुक्रवार को यही हुआ। दस बजे के बाद जैसे ही बहनों ने भाइयों के घर जाने के लिए निकलना शुरू किया, वैसे ही शहर की संकरी रास्तों पर जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में बहनों ने बाजार में राखी और मिठाइयों की खरीदारी की। सुबह करीब 11 बजे टीपी नगर चौराहे से जोया की तरफ जा रही कार ओवरब्रिज पर चढ़ते ही बंद हो गई। इसके बाद दोनों तरफ के वाहनों के पहिए थमने शुरू हो गए। एकाएक चौराहे पर भीषण लग गया। दानिशमंदान रोड, नानक चंद रोड और जोया रोड ओवर ब्रिज पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हर कोई जल्दबाजी के चक्कर में अपने वाहन को बेतरतीब ढंग से निकालने की कोशिश करने में जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार को धक्का देकर साइड में किया
ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को निकालने में मशक्कत करते दिखे। घंटों तक हर कोई परेशान दिखा। टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि जोया रोड ओवरब्रिज पर कार खराब हो गई थीं। जिसके बाद कुछ देर जाम लग गया था। कार को धक्का देकर साइड से किया गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed