फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car and Max collide while going to immerse the ashes, cousins die

अस्थियां विसर्जित करने जाते समय कार और मैक्स की भिड़त, चचेरे-भाइयों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Car and Max collide while going to immerse the ashes, cousins die
अमरोहा के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में दूध की मैक्स से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्क कार। संवाद - फोटो : JPNAGAR
नौगांवा सादात (अमरोहा)। अस्थियां विसर्जित करने ब्रजघाट जा रहे चचेरे-तहेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया हैं। दुग्ध वाहन के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

यह हादसा सोमवार की सुबह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के खंडसाल कलां पुल के पास हुआ। जनपद बिजनौर के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के यूसफा मुराहठ निवासी सोमपाल सिंह की मां बलवीरी देवी की शनिवार रात को मौत हो गई थी। परिवारजनों ने रविवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। सोमवार सुबह सोमपाल सिंह (50) अपने तहेरे भाई रामपाल सिंह (62) और परिवार के ही मदन सिंह व जयविंदर सिंह के साथ कार में सवार होकर अस्थियां विसर्जित करने के लिए ब्रजघाट जा रहे थे। सोमपाल सिंह कार चला रहे थे। सुबह नौ बजे जैसे ही कार नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के खंडसाल कलां गांव पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार दूध की मैक्स और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रामपाल सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि सोमपाल सिंह, मदन सिंह और जयविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। तीनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सोमपाल सिंह को भी मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मदन और जयविंदर को बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस में दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। मैक्स चालक मौके से फरार हो गया था। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों कब्जे में ले लिया गया हैं। मैक्स के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed