फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Candle-fired, youth scorched

मोमबत्ती से लगी आग, युवक झुलसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Candle-fired, youth scorched
मोमबत्ती से लगी आग में झुलस कर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के फराशपुरा गांव की है। यहां रहने वाले किसान जगरूप सिंह के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उनका छोटा बेटा छोटू सिंह पुताई का काम करता है। उनका घर गांव के बाहरी छौर पर तालाब के किनारे है। रविवार की रात छोटू सिंह नए मकान में सो रहा था। जबकि अन्य परिजन पुराने मकान में सो रहे थे। बताते हैं कि जहां छोटू सो रहा था, वहां मोमबत्ती जलाई हुई थी। करीब 11 बजे मोमबत्ती से अचानक आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें छोटू गंभीर रूप से झुलस गया। जबकि कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। चींख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने छोटू को बाकर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिवार ने अग्निकांड में भारी नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed