फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Candidates misbehaved with an elderly couple in Nauchandi Express

Amroha News: नौचंदी एक्सप्रेस में बुजुर्ग दंपती से अभ्यर्थियों ने की अभद्रता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:20 PM IST
विज्ञापन
Candidates misbehaved with an elderly couple in Nauchandi Express
गजरौला (अमरोहा)। नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे गोरखपुर के बुजुर्ग दंपती से सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने अभद्रता करते हुए सीट से उठा दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट के लिए उतारू हो गए। ट्रेन में सवार एक यात्री ने 139 पर फोन कर शिकायत की। अभ्यर्थियों को मुरादाबाद में उतारकर हिदायत दी गई।
विज्ञापन

ट्रेनों में सफर कर रहे यात्री कितने सुरक्षित हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोई भी किसी के साथ मारपीट कर सकता है। आरक्षित कोच से बाहर निकाल सकता है। ट्रेन में पीड़ित की मदद करने के लिए आरपीएफ या जीआरपी नहीं मिलेगी। ऐसा ही एक वाकया शुक्रवार रात हुआ। गोरखपुर निवासी बुजुर्ग दंपती मेरठ से नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर घर जा रहे थे। वह स्लीपर एस-9 में सवार थे। हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन से कोच में 15-20 युवक सवार हुए।
विज्ञापन

उन्होंने ब्रजघाट निकलते ही बुजुर्ग दंपती को सीट से उठने के लिए अभद्रता कर दी। विरोध करने पर कहा कि वह मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे हैं। कांकाठेर स्टेशन के पास उन्होंने बुजुर्ग को उठा दिया। कोच में सफर कर रहे एक अन्य यात्री ने सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों पर बुजुर्ग दंपती के साथ अनहोनी की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताते हुए 139 पर फोन कर शिकायत की। उस यात्री ने बताया कि ट्रेन में जीआरपी या आरपीएफ होती तो युवक उत्पात न मचाते। बुजुर्ग दंपती को अभद्रता कर उठाने की हिम्मत नहीं करते। मुरादाबाद में अभ्यर्थियों को उतारा गया। उनको हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article