फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Campaign will go on catching dogs

Amroha News: हरकत में आया प्रशासन, कुत्तों को पकड़ने का चलेगा अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Campaign will go on catching dogs
अमरोहा। जिले भर में आवारा कुत्ते लगातार हिंसक हो रहे हैं। नगर व कस्बों का कोई मोहल्ला या गली ऐसी नहीं है जहां आवारा कुत्तों न हाें। जो आए दिन लोगों को काटकर घायल कर देते हैं। हाल ही में हसनपुर, रजबपुर के बाद धनौरा में कुत्तों ने बच्ची को नोचकर घायल कर दिया। वहीं, कूबी गांव में कुत्तों ने हमलाकर बच्ची को मार दिया था। धनौरा में बच्ची को कुत्तों द्वारा हमला करने की वीडियो वायरल होने के बाद तो हर कोई हैरान है। उधर, इन कुत्तों को पकड़ने के दावे भी हवाई साबित हो रहे हैं। हालांकि, धनौरा घटना के बाद प्रशासन ने अलर्ट मोड पर आ गया है।
विज्ञापन

-----
मीट विक्रेताओं को अवशेष सड़क पर नहीं फेंकने की चेतावनी दी
मंडी धनौरा। छह साल की बच्ची पर कुत्तों के झुंड द्वारा हमले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम चंद्रकांता द्वारा नगर के मीट विक्रेताओं की बैठक ली गई। बैठक में सख्त चेतावनी दी गई कि यदि अवशेष सड़कों पर फेंके तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने पालिका प्रशासन को भी अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ने के निर्देश दिए गए। नगर के मोहल्ला कटरा निवासी छह साल की हादिया पर शनिवार को कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। जिस स्थान पर घटना हुई, वहां मीट की दुकानें हैं। आमतौर पर मीट विक्रेता अवशेषों को सड़क पर फेंक देते हैं। वहां मौजूद कुत्ते उन अवशेषों से अपना पेट भरते हैं। हादिया के साथ घटना मीट मार्केट में ही हुई थी। रविवार को एसडीएम चंद्रकांता ने पालिका के सभागार में मीट विक्रेताओं की बैठक ली। उन्होंने मीट विक्रेताओं को दो टूक चेतावनी दी कि अवशेष किसी भी दशा में सड़क पर नहीं डाले जाएंगे। दुकान के बाहर चिक लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ईओ अरुण कुमार को नियमित तौर पर मीट की दुकानों के निरीक्षण के निर्देश दिए। सड़कों पर घूम रहे कुत्तों को पकड़ कर उनको जंगल में छोड़ने के निर्देश भी दिए गए। उधर, तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने मीट की दुकानों के लाइसेंस चेक किए।
विज्ञापन

------
जिले में लगातार कुत्तों के हमलावर होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। धनौरा में हुई घटना दुखद है। धनौरा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को कुत्तों को पकड़वाने के निर्देश दिए गए हैं। बिजनौर के चांदपुर की एनजीओ के माध्यम से कुत्तों को पकड़ा जाएगा। वहीं, उनकी नसबंदी कराने के बाद जंगल में छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। सभी नगर पालिका की ओर से यह अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश कुमार त्यागी, डीएम
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed