फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Campaign launched in presence of PAC, electricity theft caught at nine places

पीएसी की मौजूदगी में चलाया अभियान, नौ स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched in presence of PAC, electricity theft caught at nine places
धनौरा में बिजली चेकिंग करते हुए बिजलीकर्मी - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। शासन के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए रविवार को पीएसी बल की मौजूदगी में बिजली विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने नगर में बाइपास मार्ग, शेरपुर रोड पर चेकिंग की। बिजली विभाग ने नौ स्थानों पर बिजली की चोरी पकड़ी है। उनके खिलाफ बिजली थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। अभियान की जानकारी मिलने पर लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

बीते दो दिन से बिजली विभाग द्वारा चोरी रोकने के लिए घर-घर जाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को उपखंड अधिकारी नरेश कुमार की मौजूदगी में विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। कर्मचारियों ने मकानों की छतों पर जाकर केबिल चेक किए। उपखंड अधिकारी ने बताया कि नौ स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां उपभोक्ताओं ने मीटर से पहले ही केबिल में कट लगाकर चोरी की थी। चोरी करने वालों के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। चेकिंग अभियान से चोरी करने वालों में खलबली मची रही। एसडीओ ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर जेई सोरन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed