फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   caa nrc congres workers protest

समाज में समरसता, शांति और सौहार्द्ध को बढ़ाएंगे कांग्रेसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
caa nrc congres workers protest
अमरोहा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली की हिंसा के बाद कांग्रेस नेतृत्व सजग हो गया है। समाज में विश्वास की भावना को बढ़ाने और नफरत को खत्म करने के लिए अनोखी पहल की है। जिले में 61 सदस्यीय सद्भावना कमेटी गठित की गई है, जो विभिन्न तबकों के लोगों के बीच जाएंगे। नगर और प्रमुख जगहों पर सात मार्च से सद्भावना मार्च निकाला जाना है। उनके बीच और गोष्ठी के जरिये आपसी भाईचारे को बरकरार रखने का संदेश देंगे। महात्मा गांधी के अहिंसा और शांति के संदेशों से रूबरू कराएंगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सद्भावना कमेटी गठित कर नफरत की राजनीति को खत्म करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि असामाजिक तत्वों के मंसूबे को खाक में मिलाना है। दिल्ली में हिंसा इसका उदाहरण है। ऐसे हालात में कांग्रेसजन का कर्तव्य बढ़ गया है। सामाजिक समरसता और गंगा जमुनी तहजीब को बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान देना बेहद जरूरी हो गया है। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने बताया कि सद्भावना कमेटी में 61 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें सभी धर्म और जाति के लोग शामिल हैं। इसके अलावा महिलाओं की भी भागीदारी है। उन्होंने बताया कि सात मार्च से अभियान शुरू करेगी, जिले के विभिन्न इलाकों में टीम के लोग भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि भाईचारा और प्रेम को खत्म करने की साजिशें रची जा रही हैं। ऐसे हालात में प्रदेश में एकता और भाईचारा को बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed