फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   caa nrc alert amroha police

जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
caa nrc alert amroha police
अमरोहा। सीएए विरोध में उठ रहे स्वरों को देखते हुए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। शुक्रवार को भी जुमे पर पुलिस का पहरा रहा। जामा मस्जिद के अलावा संवेदनशील इलाकों में पुलिस मुस्तैद रही। हालांकि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इसके बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 20 दिसंबर को अमरोहा में भी हिंसा हुई थी। कोट चौराहे पर पथराव, फायरिंग और आगजनी की गई थी। दिल्ली के शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन करीब दो महीने से चल रहा हैै। कुछ दिन पहले अमरोहा के शेखचांद मैदान को शाहीन बाग बनाने की कोशिश की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो अधिवक्ताओं समेत आठ लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए सभी को तीन-तीन लाख रुपये के मुचलका पर पाबंद किया था। जिसके बाद पुलिस फिर सतर्क हो गई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस मुस्तैद दिखी। जामा मस्जिद के अलावा शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात रही। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि जुमे की नमाज के चलते पुलिस तैनात रखी गई थी। फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed