फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   caa

धड़ाधड़ गिरे दुकानों के शटर, पुलिस-प्रशासन हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
caa
अमरोहा। सीएए के विरोध में भारत बंद के एलान के बाद बुधवार की दोपहर धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिर गए। दुकानें बंद कर दुकानदार बाहर खड़े हो गए। एसडीएम-सीओ और कोतवाल फोर्स के साथ सड़क पर उतर आए। दुकानदारों को समझाया। विरोध-प्रदर्शन को लेकर पुलिस सतर्कदिखाई दी। पुलिस देर शाम तक शहर में गश्त करती रही है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध के स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुस्लिम संगठनों की ओर से बुधवार को भारत बंद का आह्वान था, लेकिन मंगलवार की रात में ही लोगों ने अपने तेवर तल्ख कर लिए। हसनपुर समेत कई शहर-कस्बों में भारत बंद के पोस्टर चस्पा कर दिए गए। इस मामले में हसनपुर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। अन्य दिनों की तरह बुधवार की सुबह करीब 11 बजे तक बाजार में सामान्य रूप से चहल-पहल देखी गई। दुकानें खुलीं थीं, ग्राहकों की चहल-पहल थी, लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने बाजार में झगड़ा होने की अफवाह फैला दी। फिर क्या था, गुजरी बाजार से दुकानों के शटर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। धड़ाधड़ शटर गिर पड़े और कुछ ही मिनटों में कोट चौराहे तक तमाम दुकानें बंद हो गईं। दुकान बंद कर दुकानदार बाहर रास्ते पर खड़े हो गए। माहौल गरम हो गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम विवेक यादव, सीओ सिटी अजय कुुमार और कोतवाल रविंद्र सिंह फोर्स के साथ मुख्य बाजार की सड़क पर उतर पड़े। पैदल गश्त की, यहां दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें समझाया। स्पष्ट कहा कि कोई दुकानदार अपनी स्वेच्छा से दस दिन तक दुकान बंद रख सकता है, लेकिन जबरदस्ती किसी की दुकान बंद नहीं कराई जाएगी। दुकान बंद कर दुकानदार अपने घर जाएं और बच्चों के साथ समय बिताएं। वहीं जोया में मुस्लिम आबादी वाली ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि दोपहर में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर ली थीं, लेकिन दोपहर बाद सभी दुकानें सामान्य रूप से खुलीं हैं। शहर का माहौल साफ-सुथरा है। फिलहाल कहीं पर भी तनावपूर्ण स्थिति नहीं हैं।
विज्ञापन

चौराहों और संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात
अमरोहा। सीएए के विरोध में बुधवार को भारत बंद के आह्वान को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट रहा। जिले को बीस सेक्टरों के बांटने के साथ शहर, गांव, कस्बों में संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात रही। पुलिस कर्मियों ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखी। साथ ही सादे कपड़ों में इंटेलिजेंस और एलआईयू के अधिकारी-कर्मचारी दिनभर शहर में भ्रमण करते रहे। साथ ही डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. विपिन ताडा अधीनस्थों से पल-पल की अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानें बंद होने से ग्राहक परेशान
अमरोहा। सीएए के विरोध में अचानक दुकान बंद होने से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जो ग्राहक दुकानों के अंदर सामान की खरीदारी कर रहे थे। वह थोड़ी ही देर में सड़कों पर खड़े दिखाई दिए। दुकानों के बंद रहने से ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद दुकानें खुलने के बाद ग्राहकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed