फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   caa and nrc protest

शेख चांद के मैदान को शाहीन बाग बनाने को जुटी महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
caa and nrc protest
अमरोहा। सीएए का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में लगातार विरोध के स्वर उठ रहे हैं। शहर की महिलाएं शेेख चांद मैदान को दिल्ली का शाहीन बाग बनाने के लिए जुटने लगीं। महिला वकील के नेतृत्व में धरना शुरू करने को महिलाएं जुटीं तो जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया गया। थोड़ी ही देर में महिलाओं की भीड़ तितर-बितर हो गई। इसके बाद प्रशासन के राहत की सांस ली। कई गैर जिलों की तरह अब शहर में भी धरना शुरू होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

बुधवार को एक महिला एडवोकेट के नेतृत्व में कुछ महिलाओं ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में धरना शुरू करने की पहल की। खबर मिलते ही खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया। करीब तीन बजे महिलाओं का नगर के मोहल्ला सराय कोहना स्थित शेख चांद के मैदान में जुटने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ ही महिलाएं एकत्रित हुईं थीं। तभी उन्होंने पास-पड़ोस की महिलाओं को धरने में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर दिया। एलआईयू, इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। धरना शुरू होने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार और प्रशासनिक अफसर फोर्स के साथ पहुंच गए। यहां मौजूद महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। विरोध के लिए स्वर उठा रही महिला वकील को सख्त कार्रवाई की नसीहत दी। इसके थोड़ी देर बात महिलाएं वहां से अपने-अपने घर चली गईं। करीब दो घंटे तक शेख चांद के मैदान में पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन

कुछ महिलाएं धरना शुरू करने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन उन महिलाओं की बात कोई भी सुनने को तैयार नहीं था। महिलाओं समझा-बुझाकर शांत कर दिया है। महिलाओं को उकसाने में एक महिला वकील का नाम सामने आया है। अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। - रविंद्र सिंह, इंस्पेक्टर नगर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed