फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bycott of kisan diwas

कृषि कानूनों के विरोध में संगठन नेताओं का किसान दिवस से बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
bycott of kisan diwas
अमरोहा। कृषि कानूनों के विरोध के चलते किसान संगठन नेताओं ने बुधवार को जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित किसान दिवस का बहिष्कार कर दिया है। किसानों ने सरकार ने मनमानी का आरोप लगाया है। किसानों ने किसान दिवस कार्यक्रम को सरकारी बताया। स्पष्ट कहा कि यहां किसानों की समस्याओं पर चर्चा नहीं होगी बल्कि तीनों कानूनों की विशेषताएं बताकर किसानों को लुभाने का प्रयास किया जाएगा। किसान किसी भी कीमत पर तीनों कृषि कानूनों को बर्दाश्त नहीं करेंगा। इसके लिए आरपार की लड़ाई लड़ने की जरूरत पड़ी तो ेलड़ेंगे
विज्ञापन

23 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जन्मदिन पर मनाया जाता है। उनकी जयंती के मौके पर इस दिन देशभर में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। पिछले 27 दिनों से देश अन्नदाता तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बुधवार को जिला प्रशासन की तरफ से जोया के नारंगपुर सिख इंटर कालेज में किसान दिवस कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके लिए जिला प्रशासन ने किसान नेताओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की थी। लेकिन, भाकियू अराजनैतिक, भाकियू असली और भाकियू भानू के पदाधिकारियों ने किसान दिवस का बहिष्कार कर दिया। किसान नेताओं ने कहा कि अन्नदाता अपना जीवन बचाने के लिए पिछले 27 में दिन ठिठुरते सर्दी और विषम परिस्थितियों में दिल्ली में आंदोलनरत है। सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस कराने की मांग की जा रही है। सरकार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर देश के अन्नदाता को समुचित फसल खरीदने की गारंटी का कानून बनाए। यह किसान और देश हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed