{"_id":"67b64bb43bef5a30f908dfca","slug":"by-election-81-percent-voting-for-the-post-of-village-head-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-134653-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : ग्राम प्रधान पद \nके लिए 81 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव : ग्राम प्रधान पद के लिए 81 फीसदी मतदान
Thu, 20 Feb 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ब्लॉक की पंचायत हादीपुर कलां में हुए ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए 81.11 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकारी का प्रयोग किया। इसके साथ ही चुनाव लड़ रहे चार प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई। मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मतगणना 21 फरवरी हो होगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत व नगरीय निकाय कल्लू सिंह के अनुसार जिले में प्रधान पद के लिए अमरोहा ब्लाॅक के गांव हादीपुर कलां, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए जोया ब्लॉक के शेखुपुर माफी के वार्ड-154, गजरौला के नंगला माफी के वार्ड-88 व धनौरा के ततारपुर गर्वी एवं वसी मुस्तकम के वार्ड-61 में चुनाव की प्रक्रिया होनी है। हादीपुर कलां में प्रधान पद के लिए उपचुनाव को छोड़कर सभी पदों पर एकल नामांकन हुए थे। हादीपुर कलां में चुनाव के लिए चार नामांकन दर्ज हुए थे, जहां से पूजा शर्मा, नरेंद्र, चंद्रवती व ज्योति ने अपना नामांकन कराया था। जबकि क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए एकल नामांकन हुए थे। गजरौला के नंगला माफी के वार्ड-88 में एकल नामांकन जांच में निरस्त हो गया था। हादीपुर कलां में ही उपचुनाव की प्रक्रिया होनी थी।
बुधवार सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की कतार लगना शुरू हो गई। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। दिन चढ़ने के साथ-साथ शाम पांच बजे के निर्धारित समय तक 81.11 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। उन्होंने बताया कि मतगणना 21 फरवरी को ब्लॉक में की जाएगी।