फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   By becoming Aman, Adil got the girl converted to his religion

Amroha News: तड़के से लाइन में लगे, नंबर आया तो बोला- कल आना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
By becoming Aman, Adil got the girl converted to his religion
अमरोहा।
विज्ञापन

आधार बनवाने और संशोधन कराने के लिए जिलेभर के डाकघरों में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। तड़के तीन बजे से ही लोग डाकघर पहुंच रहे है। आधार बनवाने और अपडेट कराने को लेकर खाना-पीना भी भूल गए है। वहीं, कई-कई दिन चक्कर लगाने के बाद भी लोगों को नंबर नहीं आ रहा है। हालात ऐसे है कि डाकघरों और आधार सेंटरों के बाहर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी लाइन में लगे नजर आ रहे हैं।
जिले के मुख्य डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने के लिए आपाधापी जैसी स्थित हो जाती है। लाइनों में लगे लोगों के अनुसार कई बार नंबर आता है तो समय खत्म हो जाता है। उन्हें बोला जाता है कि समय खत्म हो गया है। अब कल आना। ऐसे में दिनभर लाइन में लगे होने के बाद भी उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है और अगले दिन फिर लाइन में लगकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, कई बार सर्वर डाउन या अन्य तकनीकी समस्या के चलते आधार बनने या संशोधन का काम नहीं हो पाता है। ऐसे में लोगों को निराश होकर ही लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

सरकारी राशन का लाभ लेने और गैस उपभोक्ताओं सहित अन्य कार्याें के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है। इसको लेकर शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन को लेकर आपाधापी मची है। शहर में बैंक ऑफ इंडिया और मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनाने और संशोधन का कार्य हो रहा है। हालत यह है कि लोग तड़के करीब तीन बजे से ही सेंटरों पर पहुंचकर लाइन में लग रहे हैं। वहीं, इसके बावजूद भी नंबर न आने पर लोग कई-कई दिन तक चक्कर काटने को मजबूर है। मंगलवार को भी मुख्य डाकघर में लोगों की भीड़ रही। यहां कुछ लोग पिछले कई दिनों से आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने को चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूस होकर ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले लोग
- एक सप्ताह से आ रहा हूं। बच्चों के आधार कार्ड बनवाने थे। राशन कार्ड संशोधन के लिए चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, कोई सुनने वाला नहीं है। - भूरे खां, डाईडेरा

- बेटे का आधार कार्ड अपडेट कराना था। पिछले 15 दिन से चक्कर काट रहा हूं। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है। काम छोड़कर इसी काम में लगे हुए हैं। - महेंद्र सिंह, डाक बंगला
- तीन दिन से आ रही हूं। तड़के तीन बजे से लाइन में लगने के बाद भी दोपहर दो बजे तक नंबर नहीं आया। परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों और अपना आधार कार्ड बनवाना था। - सुनीता, रघुनाथपुर
मंडी धनौरा : सुबह से शाम तक लाइन में लग रहे लोग
मंडी धनौरा। आधार कार्ड बनवाना और संशोधन करना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। मंडी धनौरा के उप डाकघर पर भी यही हालत है। यहां भी लोग सुबह से लेकर शाम तक लाइन में लग रहे हैं, लेकिन आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। मंगलवार को नरेश कुमार, सुषमा, सोनू, रितेश की लाइन में लगे मिले। उनका कहना है कि कई दिन से लगातार वह आधार कार्ड बनवाने के लिए आ रहे हैं, लेकिन वापस लौटना पड़ता है।

हसनपुर: लोगों को टोकन देकर दिया जा रहा समय
हसनपुर। आधार बनवाने के लिए लोग परेशान रहे। दो दिन छुट्टी के बाद मंगलवार को उप डाकघर खुला। नगर के ग्रीन सिटी काॅलोनी में स्थित उप डाकघर के अंदर ही आधार कार्ड संशोधन केंद्र संचालित होता है। सुबह से ही आधार बनवाने व संशोधन कराने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि, इसमें वह लोग ज्यादा थे, जिन्हें पहले से ही टोकन मिला हुआ था। अधिक भीड़ पहुंचने पर आधार कार्ड केंद्र पर टोकन दे दिया जाता है। जिसमें तिथि और दिन साफ लिखे रहते हैं। लोगों को बताया जाता है कि उन्हें किस दिन आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed