फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   business

नवरात्र और दिवाली पर कार और बाइक के दौड़ने की उम्मीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
business
अमरोहा। ऑटो मोबाइल सेक्टर के नवरात्र और दीवाली पर रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। कार-बाइक व्यवसाय के मार्च से रुके पहिए दौड़ेंगे। इसको लेकर बाइक और कार शोरूम के संचालक उत्साहित हैं। लॉकडाउन के चलते कार और बाइक की बिक्री में काफी गिरावट आई है। लेकिन, अब दोनों प्रमुख त्यौहारों से कारोबारियों को उम्मीद बंधी है। कंपनी की ओर से ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर भी घोषित होंगे। इसके अलावा सोने के सिक्के भी मिलेंगे। शोरूम संचालक फेस्टिव सीजन में अधिक बिक्री होने की संभावना जता रहे हैं। कार और बाइकों के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण के चलते अप्रैल और मई में लॉकडाउन रहा। लगातार दो महीने से अधिक की बंदी से ऑटो मोबाइल सेक्टर की कमर टूट गई है। अनलॉक पांच में सब कुछ बदल गया। सिनेमाघरों को भी खोलने की सशर्त अनुमति दे दी गई है। ऐसे में नवरात्र ऑटो मोबाइल सेक्टर के लिए राहत बन कर सामने हैं। चार पहिया वाहनों के लिए लोग रोजाना जानकारी ले रहे हैं। शोरूम के संचालकों को उम्मीद है कि इस बार बिक्री अच्छी होगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद मार्केट खुले हैं। धीरे-धीरे सब कुछ खुल रहा है। दो पहिया वाहन अधिक बिकने की उम्मीद है। सोशल डिस्टेंसिंग का सबसे अच्छा साधन टू व्हीलर है। बसों में सफर के बजाए बाइकों को लोग तरजीह दे रहे हैं। इसके चलते बिक्री अधिक होगी। मोहित चौधरी, शिव जी होंडा, बिजनौर रोड।
विज्ञापन

फिलहाल बिक्री अधिक होने की उम्मीद है। इस बार 50 प्रतिशत मार्केट में तेजी आएगी। कंपनी की ओर से लकी ड्रॉ भी शुरू होगा। कंपनी की ओर से सोने के सिक्के भी ग्राहकों को मिलेंगे। इसके अलावा अन्य ऑफर भी आएंगे। कमाल मंसूरी, अमरोहा सुजूकी, बिजनौर रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र में बिक्री अधिक होगी। कार की रिकार्ड बिक्री होने की संभावना है। रोजाना कई लोग कार के बारे में पूछताछ करने आ रहा है। फिलहाल रोजाना एक कार की बुकिंग और डिलीवरी हो रही है। काजिम, मैनेजर, अर्जुन वासु हुंडई, जोया रोड।

कारों की बिक्री होने की संभावना है। अब तक 35 कार की बुकिंग हो चुकी है। बिटारा और ब्रेजा की मांग अधिक है। कंपनी की ओर से ऑफर भी आ रहे हैं। लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। नवरात्र में बिक्री से बहुत उम्मीदें हैं। इंदेश चड्ढा, मैनेजर, मारुति सुजुकी, जोया रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed