फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bus services in trouble, lack of passengers impacts operations

Amroha News: बस सेवाओं पर संकट, यात्रियों की कमी से संचालन प्रभावित

Sun, 24 May 2026 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 24 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bus services in trouble, lack of passengers impacts operations
अमरोहा। परिवहन निगम में संचालित बस सेवाएं यात्रियों की कमी के कारण लगातार घाटे का सामना कर रही हैं। नौगावां सादात से हसनपुर होते हुए खुर्जा, मोहन नगर तक चलने वाली बसों में अपेक्षित यात्री संख्या नहीं मिल पा रही है। मोहन नगर बस सेवा की स्थिति सबसे अधिक खराब है, जहां यात्रियों की संख्या बेहद कम है। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन किया गया। जिससे आमजन को फायदा मिल सके, लेकिन कम यात्री मिलने से इन सेवाओं के भविष्य पर संकट खड़ा हो रहा है। इससे परिवहन व्यवस्था की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है। अमरोहा से मोहनगर तक के लिए एक बस सेवा शुरू की गई। यह बस हाईवे से न होकर शहरों के अंदर से निकलती है। यह बस गढ़, सिंभावली, हापुड़ होते हुए जाती है लेकिन इन दिनों यात्री कम मिलने से दिक्कत हो रही है। इसके अलावा नौगावां सादात से खुर्जा के लिए बस चल रही है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि बसों के संचालन पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों की संख्या का आकलन किया जा रहा है। अगर लगातार कम रही तो फिर कोई और विकल्प तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed