फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bus,conductor,crime

कंडक्टर संग मारपीट, बस में तोड़फोड़

Fri, 14 Apr 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 14 Apr 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
bus,conductor,crime
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
नेशनल हाईवे पर सीओ दफ्तर के सामने बृहस्पतिवार की सुबह पेन चला पांच सौ का नोट न लिये जाने पर यात्री युवक ने अपने साथियों को बुला कर परिचालक के साथ मारपीट की। बस में तोड़फोड़ की। शीशे तोड़ दिये। हंगामे की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


 हंगामा होता देख यात्री सहम गए। अफरातफरी मच गई। 100 पुलिस के पहुंचने हमलावर बाइकों से भाग निकले। पुलिस ने घायल परिचालक का सीएचसी में उपचार कराया है। परिचालक की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


घटनाक्रम की शुरुआत उस समय हुई जब सोहराब गेट डिपो की बस मुरादाबाद से दिल्ली जा रही थी। रास्ते में ही एक यात्री युवक दिल्ली जाने के लिए बस में सवार हुुआ। रास्ते में एक यात्री युवक ने पांच सौ का नोट देकर परिचालक से टिकट मांगा। नोट पर पेन चला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे परिचालक ने नोट लेने से मना कर दिया। इसी बात पर यात्री युवक की परिचालक से कहासुनी हो गई। तीखी झड़प हुई। इसके बाद जब बस तब करीब सवा 11 बजे गजरौला से सीओ दफ्तर के सामने से निकल रही थी। उसी समय यात्री युवक ने मोबाइल से कॉल कर अपने साथियों को बुला लिया। बस जब सीओ दफ्तर पर पहुंची। 

वहां से छह-सात बाइकों पर सवार युवकों ने बस रोक ली और परिचालक को बाहर खींच लिया। लात-घूसों से परिचालक की पिटाई शुरू कर दी। हॉकियों से परिचालक को पीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं हॉकी से वार कर बस के शीशे तोड़ दिये। जिससे यात्री सहम गए। अफरातफरी का माहौल हो गया। 

वहीं किसी ने 100 पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने परिचालक अंशुल गुप्ता पुत्र उमेश चंद गुप्ता निवासी फूलबाग जनपद मेरठ की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। 


रोडवेज बस परिचालक से मारपीट हुई है, इस मामले में परिचालक की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है, परिचालक का सीएचसी में उपचार कराया गया है, चालक व परिचालक को बस लेकर भेज दिया गया, छानबीन जारी है। इंस्पेक्टर सिंह, सीओ, मंडी धनौरा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed