फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   burn,gangeshwari,affair

देवर से संबंधों में कांटा बनी देवरानी को जलाया

Wed, 21 Sep 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 21 Sep 2016 01:39 AM IST
burn,gangeshwari,affair
टांडा में गैस भरते समय लगी आग से जलती मारूति वैन।
 आदमपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात देवर से अवैध संबंधों में कांटा बनी देवरानी पर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया। करीब अस्सी फीसदी जल चुकी विवाहिता को परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया।


सूत्रों के मुताबिक विवाहिता ने मौत हो चुकी है। कार्रवाई के डर से परिजन घर से फरार हैं। पुलिस ने घर पहुंचकर जानकारी की, लेकिन कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिल पाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।  


मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी का है। यहां पर एक युवक ट्रक चालक है। आरोप है कि ट्रक चालक के कई वर्षों से बड़े भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। लगभग छह माह पहले किसी बात पर देवर-भाभी के बीच तकरार हो गई थी, तो करीब चार माह पहले युवक दूसरे राज्य से 50 हजार में एक बीस वर्षीय युवती को बहू बनाकर घर ले आया था। जिससे युवक की भाभी खफा रहने लगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इस बीच युवक के फिर से भाभी के साथ संबंध बन गए। इसकी जानकारी विवाहिता को हो चुकी थी। जिसका विरोध करने उसके साथ मारपीट की जाने लगी। बताया जाता है कि सोमवार की रात करीब साढ़े बारह बजे विवाहिता घर में बने बाथरूम में टायलेट के लिए गई थी। मौके का फायदा उठाकर जेठानी ने बाथरूम के जंगले में से मिट्टी का तेल डाल दिया और मोमबत्ती जलाकर उसके ऊपर डाल दी। बाथरूम को बाहर से बंद कर दिया गया।

चिल्लाने की आवाजें तेज होने पर मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए और बाथरूम को खोलकर विवाहिता को बाहर निकाला गया। लोगों के मुताबिक वह अस्सी फीसदी जल चुकी थी। विवाहिता को निजी चिकित्सक के यहां दिखाया गया।


जहां से गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक विवाहिता की मौत हो चुकी है और परिजन शव को ठिकाने लगाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर गए थे। घर पर एक महिला मिली थी। जिसने बताया कि बहू को उपचार के लिए ले जाया गया। मामले की जांच कराई जा रही है।


 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed