फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bullets were removed through surgery, home guard's condition improves

Amroha News: ऑपरेशन कर निकाली गईं गोलियां, होमगार्ड की हालत में सुधार

Thu, 30 Jan 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 30 Jan 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Bullets were removed through surgery, home guard's condition improves
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को लेकर हुए विवाद में होमगार्ड को गोली मारने के मामले में पुलिस आरोपियों को नहीं ढूंढ पाई है। वहीं घायल होमगार्ड की हालत में सुधार है। मेरठ के निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर उनकी छाती व पीठ में लगी दोनों गोलियां निकाल दी गईं।
क्षेत्र के गांव चकनवाला में मंगलवार शाम खेत से बुग्गी लेकर लौट रहे होमगार्ड करन सिंह (50) की गांव के ही नरेंद्र सिंह से रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी नरेंद्र सिंह ने तमंचे से करन सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। दो गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

परिजन होमगार्ड को मेरठ के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहीं पुलिस ने आरोपी नरेंद्र सिंह व सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। मंगलवार रात 12 बजे घायल होमगार्ड का मेरठ के निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। चिकित्सकों का कहना है कि करन सिंह की हालत खतरे से बाहर है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने कहा कि होमगार्ड को तमंचे से दो गोली मारी गई थीं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed