{"_id":"61ae5a5ec92061447201b940","slug":"bsp-mp-told-jpnagar-news-mbd411794648","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 करोड़ के अभाव में सहसपुर पॉलिटेक्निक और छह पेयजल परियोजना लटकी:दानिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 करोड़ के अभाव में सहसपुर पॉलिटेक्निक और छह पेयजल परियोजना लटकी:दानिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने लोकसभा में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लंबित परियोजना में रकम आवंटित करने की मांग की है। जिले में विभिन्न परियोजना के लिए 18.33 करोड़ रुपये अविलंब आवंटित करें। उन्होंने दोनों जिलों के जिलाधिकारी के पत्र के हवाल से सरकार की मंशा पर निशाना साधा है। कहा है कि शिक्षण संस्थान और पेयजल के लिए कवायद अधर में लटक गई है।
सांसद कुंवर दानिश अली ने सोमवार को संसद के शून्य काल में संसदीय क्षेत्र के विभिन्न परियोजना के लिए रकम आवंटित नहीं होने पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही बजट पर रोक लगा दी है। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में भी कई योजना संचालित है। इन जगहों पर स्कूल, टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स और पानी की टंकी बनाई जानी है, लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है उस वक्त से कार्यक्रम के लिए फंड नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि अमरोहा के सहसपुर अली नगर में राजकीय पॉलिटेक्निक का निर्माण हो रहा है। बजट नहीं मिलने से पुनरीक्षित लागत 15.60 करोड़ रुपये हो गई है। ऐसे में इसके लिए 7.60 करोड़ रुपये बाकी है। इसके अलावा पपसरा खादर, मोहरका पट्टी, सिहाली जागीर, बीलना, चौधरपुर और सैदपुर इम्मा में पाइप्ड लाइन पेयजल योजना के लिए 20.44 करोड़ रुपये स्वीकृत लागत है, हालांकि महज 9.81 करोड़ रुपये मिले हैं लेकिन द्वितीय किस्त के तौर पर 10.63 करोड़ रुपये बाकी है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2018 से रुपये की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार बजट जारी नहीं कर रही है।आसिफ