फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bsp leader hem singh join bjp

बसपा नेता हेम सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पत्नी कमलेश संग भाजपा में हुए शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
bsp leader hem singh join bjp
हसनपुर। बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद एवं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेम सिंह आर्य अपनी पत्नी जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष कमलेश आर्य समेत उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए। साथ ही आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. टीपी सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। सभी को उपमुख्यमंत्री ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा, ज्वाइन कमेटी के अध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी के समक्ष जिले के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए। हेम सिंह आर्य के साथ कई वर्तमान ग्राम प्रधान, पूर्व बसपा के जिला प्रभारी, वर्तमान एवं पूर्व सभासद शामिल हुए। हेम सिंह ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी भाजपा द्वारा दी जाएगी। उसे ईमानदारी के साथ पूरा किया जाएगा। वहीं डॉ. टीपी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र एवं उसकी विकास वादी नीति से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वे पूरी ईमानदारी और तन्मयता से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed