फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BSP leader and his wife among six others booked for fraud

Amroha News: बसपा नेता और उनकी पत्नी सहित छह के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
BSP leader and his wife among six others booked for fraud
मंडी धनौरा/बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

बसपा नेता और उनकी पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ धोखे से दो बीघा भूमि का बैनामा कराने और घर में घुसकर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी विमला देवी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वर्ष 2013 में उसके भतीजे भूपेंद्र ने उसे तहसील में बुलाकर कुछ कागजों पर उसका अंगूठा लगवाया था। कहा था कि उसके मामा के लड़के टीकाराम सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है, उसकी जमानत करानी है। विमला का कहना है कि कुछ दिन उसे जानकारी हुई कि उसके भतीजे ने धोेखे से उसकी दो बीघा भूमि का बैनामा करा लिया है। विमला का कहना है कि हालांकि, वह अपनी भूमि पर काबिज है। लेकिन, बीती एक मई को मोहनपुर गांव निवासी चरन सिंह ने एक नोटिस भेज कर उससे भूमि खाली करने को कहा।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि यह भूमि टीकाराम की पत्नी संतोष देवी ने चरन सिंह को बेच दी थी। विमला का आरोप है कि 30 जून 2024 को टीकाराम साथियों के साथ उसके घर में घुस गया। टीकाराम ने धमकी दी कि उसने फर्जी बैनामे की शिकायत की तो उसे बर्बाद कर देगा। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। बचाने आए उसकी पुत्रवधू के आरोपियों ने कपड़े फाड़ दिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ स्वेताभ भास्कर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, बसपा नेता टीकाराम सैनी ने विमला देवी की शिकायत को झूठा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed