{"_id":"68d84a24cfd571cfc700b15d","slug":"bsp-leader-among-nine-others-booked-for-cutting-mango-trees-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-148617-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आम के पेड़ काटने में बसपा नेता समेत नौ पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आम के पेड़ काटने में बसपा नेता समेत नौ पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 28 Sep 2025 08:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:39 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। रात के अंधेरे में आम के पेड़ काटने के दो अलग-अलग मामलों में बसपा नेता समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में किया है।
बृहस्पतिवार की रात को कनेटा रोड से घंसूरपुर को जाने वाले रास्ते पर स्थित आम के बाग में नलकूप के पास खड़े आम के पांच पेड़ काट लिए गए थे। मुखबिर ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी थी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में कर लिया था। हालांकि मौके पर पेड़ों की कटाई के बाद साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था।
शुक्रवार सुबह को वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार, सहायक वन क्षेत्राधिकारी सुमित राठी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि वन दरोगा पलटराम की तहरीर पर नगर के बिना अनुमति के हरे आम के पेड़ काटने के मामले में झकड़ी अड्डा निवासी हीरा, शाहपुर कला निवासी रिजवान, अमित कुमार, नूरूद्दीन व सुरेशचंद्र पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उधर, दूसरे मामले में सूखे हुए आम के पेड़ काटने के मामले में बसपा नेता अफसर अली, यूसुफ व यूनुस निवासी कस्बा हसनपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं बसपा नेता अफसर अली का कहना है कि हमारे द्वारा कोई पेड़ नहीं काटा गया। वहां पर 24 घंटे वन विभाग टीम आम के बाग की निगरानी कर रही है।