फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BSP got less than ten votes in 335 booths

Amroha News: 335 बूथों पर बसपा को मिले दस से भी कम वोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
BSP got less than ten votes in 335 booths
अमरोहा। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली को हराकर चुनाव जीता है। जबकि, बसपा प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। चारों विधानसभा क्षेत्र में बसपा की स्थिति बेहद खराब रही है। स्थिति ये है कि 335 बूथों पर बसपा प्रत्याशी को दस से भी कम वोट मिले हैं। जबकि, 40 बूथों पर खाता भी नहीं खुल सका।
विज्ञापन




इतना ही नहीं भाजपा प्रत्याशी को भी 59 बूथों पर दस से कम वोट मिले। इसके अलावा 10 बूथों पर उनका भी खाता नहीं खुल सका। चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी को भी 34 बूथों दस वोट भी नहीं मिले। जबकि सात बूथ ऐसे हैं, जहां कांग्रेस को पांच से भी कम वोट मिले हैं। अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभाएं हैं। जिसमें हसनपुर, मंडी धनौरा, नौगांवा सादात और अमरोहा विधानसभा सीट की मतगणना मंडी समिति में हुई थी। जबकि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा की मतगणना हापुड़ जनपद में हुई। अमरोहा जिले की बात करें तो कुल 1486 बूथ हैं। जबकि 17,16,641 लाख से अधिक मतदाता है।
विज्ञापन


लेकिन, मतदान के दौरान 1104790 लाख मतदाताओं ने वोट डाले। मुख्य दलों में भाजपा से चौधरी कंवर सिंह तंवर, कांग्रेस-सपा गठबंधन से कुंवर दानिश अली और बसपा से चौधरी मुजाहिद हुसैन मैदान में थे। अमरोहा विधानसभा क्षेत्र में जहां कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बंपर वोटिंग हुई तो वहीं नौगांवा सादात और हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को खूब वोट मिले। जबकि मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र में तीनों प्रत्याशियों को ठीकठाक मत हासिल हुए। किसी बूथ पर भाजपा प्रत्याशी आगे रहे तो किसी पर बसपा। जबकि कई बूथों पर कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी बाजी मारते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




लेकिन, अमरोहा विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी मुजाहिद हुसैन की स्थिति बेहद खराब रही। उन्हें इस सीट के 160 बूथों पर दस से भी कम वोट मिले। जबकि इसी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी तीस बूथों पर दस से भी कम वोट मिले हैं। धनौरा विधानसभा सीट की बात करें तो यहां पर बीएसपी प्रत्याशी को 30 बूथों पर दस से भी कम वोट मिले। जबकि दो बूथों पर खाता भी नहीं खुल सका। यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी को पांच बूथों पर दस से कम वोट मिले हैं। बात हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां भाजपा प्रत्याशी को 11 बूथों पर दस से कम वोट मिले तो वहीं बसपा प्रत्याशी को 54 बूथों पर दस वोट भी नहीं मिल सके। जबकि, पांच बूथों पर खाता भी नहीं खुला है। कई बूथ ऐसे हैं जहां केवल एक से चार तक वोट मिले हैं। वहीं नौगांवा सादात विधानसभा सीट पर आठ बूथों पर बीजेपी की स्थिति बेहद खराब रही। जबकि, बसपा प्रत्याशी को 91 बूथों पर दस से कम वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी की भी कई बूथों पर स्थिति खराब रही है।
-------------------
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के छह बूथ
बूथ-----भाजपा------कांग्रेस-----बसपा
16------456-------175-------5
21------723-------30--------5
31------756-------12--------4
55------40--------582-------3
56------9---------683-------3
74------8---------292-------2
--------------------
धनौरा विधानसभा क्षेत्र के छह बूथ
बूथ------भाजपा------कांग्रेस------बसपा
282-----154--------224--------1
274-----51---------276--------1
253-----30---------441--------2
255-----528--------7----------8
147-----296--------6----------1
83------333--------4----------0
----------------------
अमरोहा विधानसभा क्षेत्र के छह बूथ
बूथ--------भाजपा------कांग्रेस------बसपा
9---------8----------573-------6
11--------7----------696-------4
98--------6----------412-------1
135-------7----------456-------3
152-------7----------754-------4
155-------631--------96--------0
----------------
नौगामा सादात विधानसभा क्षेत्र के छह बूथ
बूथ------भाजपा-----कांग्रेस-----बसपा
337-----6---------830------8
338-----17--------797------0
360-----687-------14-------4
377-----395-------2--------6
245-----7---------641------1
227-----40--------682------0
-----------
नोट: चारों विधानसभा क्षेत्र के और भी कई बूथों पर तीनों प्रत्याशियों वोट दस से कम हैं।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed