फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bsp candidate

उपचुनाव ः नौगांवा सादात सीट के लिए बसपा के प्रत्याशी बने फुरकान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
bsp candidate
बसपा से अमरोहा की नौगांवा सादात उपचुनाव के लिए घोषित प्रत्याशी फुरकान अहमद। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को प्रत्याशी घोषित कर राजनीतिक दलों के बीच बढ़त बना लिया है। बसपा में कई पदों पर काम कर चुके फुरकान अहमद को प्रभारी/प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि राजनीतिक दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर उहापोह है। भाजपा, सपा, कांग्रेस और रालोद में माथापच्ची चल रही है। फुरकान गांव के दो बार प्रधान रह चुके हैं। वह एक बार बसपा से निष्कासित भी किए गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले उनकी वापसी की गई है। बकौल फुरकान, विधानसभा चुनाव में भाई चारा जीतेगा।
विज्ञापन

जिले के चर्चित गांव सैदपुर इम्मा के रहने वाले फुरकान अहमद शुरू से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। बीए तक की पढ़ाई करने वाले फुरकान ने वर्ष 2002 में बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस वक्त उनकी पुत्र वधू जिला पंचायत की सदस्य है। रविवार को जन्नत निशा इंटर कॉलेज में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राइन और सांसद गिरीश चंद्र जाटव की मौजूदगी में फुरकान की उम्मीदवारी घोषित की गई। प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने कहा कि विधानसभा उप चुनाव में बसपा पूरी मजबूती से लड़ेगी। प्रदेश की जनता बसपा की नीतियों से प्रभावित है। यह चुनाव विधानसभा 2022 के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सांसद गिरीश चंद्र जाटव ने कहा कि उप चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ता तैयार है। हर बूथ पर कार्यकर्ता मौजूद है। उनकी बदौलत पार्टी को कामयाबी मिलेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार गौतम, पूर्व मंत्री धनीराम, मुख्य सेक्टर प्रभारी, जितेंद्र सागर, जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह, हेम सिंह आर्य, जाफर मलिक, अखिलेश हितैषी, देवेंद्र पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed