{"_id":"6a3d85ff90d376b7e200310b","slug":"bsa-takes-a-strict-stance-after-finding-filth-in-schools-seeks-explanation-from-headmasters-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-166831-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूलों में गंदगी मिलने पर बीएसए सख्त, प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूलों में गंदगी मिलने पर बीएसए सख्त, प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण
Fri, 26 Jun 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों की व्यवस्थाओं की पड़ताल शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. मोनिका ने विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली, जिस पर उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों को कड़ी फटकार लगाई।
बीएसए ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं और शौचालयों में मिली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना विद्यालय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि स्कूलों में साफ-सफाई को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित प्रधानाध्यापकों से जवाब मांगा गया है। यदि उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सभी विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराया जा सके।