Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother killed his sister with an axe In Amroha s Rajabpur

बहन को गंडासे से काट डाला: टंकी से गेहूं निकाल रहा था भाई... लड़की ने रोका तो भड़का युवक, बेरहमी से ली जान

Wed, 03 Sep 2025 07:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Sep 2025 07:54 PM IST
सार

वारदात के बाद पुष्पेंद्र गंडासा फेंककर से भाग गया जिसे पुलिस ने गांव के पास ही गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने मौके पर खून से सने गंडासे को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Brother killed his sister with an axe In Amroha s Rajabpur
रेखा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में टंकी से गेहूं निकालने से मना करने पर पुष्पेंद्र ने बहन रेखा (22) को गंडासे से काट डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर भागे आरोपी को पुलिस ने गांव के पास ही गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उधर, एएसपी अखिलेश भदोरिया और सीओ सिटी शक्ति सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके पर खून से सने गंडासे को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

यह वारदात रजबपुर थानाक्षेत्र के आरिफपुर माफी गांव में हुई। गांव में दिवंगत हरि सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी अनीता देवी, दो बेटे भूप सिंह व पुष्पेंद्र और एक बेटी रेखा थी। मंगलवार रात अनीता देवी, भूपेंद्र, पुष्पेंद्र और रेखा घर के बरामदे में सोए थे। बुधवार सुबह पांच बजे पुष्पेंद्र टंकी से गेहूं निकालने लगा। इस दौरान रेखा और अनीता ने गेहूं निकालने से मना किया तो पुष्पेंद्र भड़क गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टंकी से गेहूं निकालकर बेचना चाहता था पुष्पेंद्र
पुष्पेंद्र ने टंकी से गेहूं निकालकर बेचने की बात कही। इस पर रेखा ने दोबारा गेहूं निकालकर बेचने से मना किया तो पुष्पेंद्र घर में रखा गंडासा लेकर आया और रेखा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन काटने से रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पुष्पेंद्र गंडासा फेंककर से भाग गया जिसे पुलिस ने गांव के पास ही गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

उधर, घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एएसपी अखिलेश भदोरिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले में भूपेंद्र की तहरीर पर पुष्पेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी पुष्पेंद्र को गांव के पास ही गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed