{"_id":"61424d228ebc3ea0132e6fe0","slug":"brother-in-law-died-in-road-accident-hasanpur-news-mbd4028180189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में साले बहनोई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में साले बहनोई की मौत
विज्ञापन
आदमपुर के पुरसल में सड़क हादसे में मारे गए रामवीर की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देते विधायक म?
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी(अमरोहा)। आदमपुर थानाक्षेत्र में अलीगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार साले बहनोई की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। उधर, साले बहनोई की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताते हैं कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरसल निवासी रामवीर (28) पुत्र छोटे लाल अपने साले ओमपाल (20) पुत्र मुंशी निवासी ग्राम सकरौली मिलक थाना हसनपुर के साथ रात्रि के लगभग 8 बजे बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के गांव उधनपुर जा रहे थे। आदमपुर थानाक्षेत्र की दढियाल पुलिस चौकी के निकट रहरा अलीगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान देर रात हुई। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर देर रात साले-बहनोई की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही पोस्टमार्टम हाउस चले गए। आदमपुर थाना प्रभारी जयवीर सिंह का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर, बुधवार को क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी मृतकों के गांव पुरसल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
मेले में बच्चों के जंपिंग का झूला लगाता था ओमपाल
ढबारसी। बताते हैं कि ओमपाल ने पुरसल के निकट सिमथला गांव में आयोजित छड़ी मेले में बच्चों के जंपिंग का झूला लगा रखा था। मेले का बुधवार को आयोजन था। इससे पहले ओमपाल पुरसल पहुंच गया तथा दोनों का अचानक उधनपुर जाने का मन बन गया। लेकिन रास्ते में सड़क हादसे में दोनों की जान चली गई। रामवीर के तीन लड़के हैं जबकि ओमपाल अविवाहित था। दोनों मृतक मजदूरी व खेती किसानी का कार्य करते थे।
विज्ञापन
हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान
ढबारसी। बाइक पर जा रहे साले बहनोई अगर हेलमेट लगाए हुए होते तो शायद दोनों की जान बच सकती थी। इंस्पेक्टर आदमपुर जयवीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल से बाइक ही मिली है संभवत: दोनों मृतकों ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर हेलमेट पहने हुए होते तो दुर्घटना में शायद जान बच जाती।

सड़क हादसे में मृतक रामवीर का फाइल फोटो- फोटो : HASANPUR