फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother-in-law died in an accident on the highway, brother-in-law serious

Amroha News: हाईवे पर हादसे में जीजा की मौत, साला गंभीर

Sun, 03 Sep 2023 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 03 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law died in an accident on the highway, brother-in-law serious
अमरोहा। महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होकर तिगरी धाम से घर लौट रहे बाइक सवार जीजा-साले को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में 70 वर्षीय चतर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके साले राजपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

ये हादसा शुक्रवार की रात हाईवे स्थित यूनिवर्सिटी के पास हुआ। क्षेत्र के गांव पचदेवला में किसान चतर सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। दोनों बेटे अशोक कुमार और अजीत पेशे से किसान है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को पचदेवला गांव में महिला की मौत हो गई थी। लिहाजा गांव के लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने तिगरी गए थे। महिला की मौत परिवार में हुई थी।
विज्ञापन

इसलिए चतर सिंह भी तिगरी गए थे। रात करीब 9:45 बजे चतर सिंह मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के मल्हुपुरा के रहने वाले अपने साले राजपाल सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर तिगरी से घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक राजपाल सिंह चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा है। जैसे ही उनकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से करीब 150 मीटर पहले पहुंची। तभी अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार जीजा-साले उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में चतर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि राजपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन और मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल राजपाल सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। जबकि चतर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में अशोक कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन की चालक के खिलाफ तेज में लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed