{"_id":"692b5c4bea6bc0b27a0cfa8f","slug":"broken-roads-in-the-city-will-be-repaired-and-damaged-hand-pumps-will-also-be-repaired-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-152439-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शहर में टूटी सड़कों की होगी मरम्मत खराब पड़े हैंडपंप भी किए जाएंगे ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शहर में टूटी सड़कों की होगी मरम्मत खराब पड़े हैंडपंप भी किए जाएंगे ठीक
Sun, 30 Nov 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका क्षेत्र में टूटी पड़ी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। जबकि शहर में खराब पड़े सरकारी हैंड पंपों की भी मरम्मत कराई जाएगी।
इसके अलावा कुछ स्थानों पर शीतल जल प्याऊ भी स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों की माने तो सभी कार्य तीस दिन के भीतर पूरे करने होंगे।
ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि मोहल्ला मंडी चौब में मंदिर व महिला थाने के पास छह मीटर की मिनी हाईमास्ट लगाने का काम होगा। मोहल्ला जलीला बाद में मस्जिद के आगे वाली गली में असलम के मकान से शमीम के मकान तक और पांच गलियों में 170 मीटर पीवीसी पाईप लाइन बिछाने, जोड़ने और टूटी सीसी सड़क मरम्मत का कार्य होगा।
मोहल्ला पुष्कर नगर में राजेंद्र के मकान से दिनेश के मकान तक 53 मीटर व मोहल्ला बसावन गंज में शाहनावाज से परवेज के मकान व राजूददीन के मकान से कलुवा के मकान तक 46 मीटर पीवीसी पाइप लाइन बिछाने, जोड़ने व टूटी सीसी सड़क की मरम्मत का काम किया जाएगा। नगर पालिका परिषद, अमरोहा कार्यालय में स्थित 15 केवीए व गौशाला में स्थित जेनरेटर के मरम्मत का कार्य होगा।
विज्ञापन
बाजार बटवाल जैन मन्दिर के पास शीतल जल प्याऊ स्थापित होगा। बंबूगढ़ पुलिस चौकी के पास शीतल जल प्याऊ लगेगा। एफएसटीपी के लिए सीवेज व सबमर्सिबल पंप सेटों की आपूर्ति, फिक्सिंग का कार्य एवं स्क्रिनिंग- चैंबर की मरम्मत का कार्य होगा। जोया रोड पर स्थित ऑफिसर्स पार्क में तीन एचपी मिनि नलकूप रिबोर का कार्य होगा।
मोहल्ला नल पक्का बाग में मास्टर पेन्टर एंड हाई वियर की दुकान व जीशान के मकान तक व गैस एजेंसी तक, नौगांवा रोड पर हाजी हयात के प्लाॅट से नन्हे के मकान तक, शास्त्री नगर में गौरव शर्मा के मकान से गली तक, हरचरन के मकान से रिंकू के मकान तक टूटी इन्टर लॉकिंग टाइल्स सड़क की मरम्मत का कार्य होगा।
इसके अलावा 11 हैंड पंपों की मरम्मत कराई जाएगी। मोहल्ला पुष्कर नगर में राजेन्द्र त्यागी के मकान से राजकुमार के मकान तक टूटी सीसी सड़क की मरम्मत होगी।