{"_id":"6a305ccceac75a91300711da","slug":"broken-railing-on-the-mohddinpur-bridge-could-lead-to-an-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-166005-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मोहद्दीनपुर के पुल पर टूटी रेलिंग से हो सकता है हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मोहद्दीनपुर के पुल पर टूटी रेलिंग से हो सकता है हादसा
Tue, 16 Jun 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। ग्राम पालनपुर व मोहिउद्दीनपुर के बीच रामगंगा पोषक नहर पर बने पुल की रेलिंग काफी दिनों से टूटी पड़ी है। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी रेलिंग ठीक करने में रुचि नहीं ले रहा है। किसी भी समय टूटी रेलिंग से दुर्घटना हो सकती है। सात दिन पहले ही इस पुल की साइड से तेज रफ्तार कार रामगंगा पोशाक नहर में गिर गई थी रामगंगा पोषक नहर में गिर गई थी। काफी मशक्कत के बाद कार को निकाला गया था। नहर में इस समय करीब 12 फीट पानी चल रहा है। नहर के पुल पर बनी रेलिंग दोनों तरफ से टूटी पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। सात दिन पहले बरात से वापस लौट रहे बरातियों की एक कार इस पुल की साइड से नहर में गिर गई थी। गनीमत यह रही कि कार सवारों ने समय रहते बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली थी। ग्रामीणों ने तत्काल रेलिंग की मरम्मत कराई जाने की मांग की है।
विज्ञापन