फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brigadier explained the benefits of NCC to the cadets

कैडेट्स को ए, बी और सी प्रमाण पत्र के फायदे बताए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Brigadier explained the benefits of NCC to the cadets
जोया में स्थित 33वीं वाहिनी एनसीसी का निरीक्षण करते कमांडर ब्रिगेडियर रामप्रताप सिंह। संवाद - फोटो : JPNAGAR
ब्रिगेडियर ने कैडेट्स को एनसीसी के फायदे बताए
विज्ञापन

अमरोहा। एनसीसी ग्रुप हेडक्वाटर बरेली के कमांडर ब्रिगेडियर रामप्रताप सिंह ने जोया स्थित 33वीं वाहिनी एनसीसी का गुरुवार की शाम निरीक्षण किया। कैडेट्स द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ब्रिगेडियर ने कैडेट्स को एनसीसी के ए, बी और सी प्रमाण पत्र के फायदे बताए।

ब्रिगेडियर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेते हुए प्रशिक्षण के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाली शिक्षण सामग्री एवं अन्य उपकरणों के संचालन के विषय में जानकारी ली। उन्होंने डीजी एनसीसी एप के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार इस एप के द्वारा कैडेटस लाभान्वित हो सकते हैं। इस दौरान उन्होंने स्टोर, कार्यालय, कोथ, उपलब्ध हथियार, कारतूस एवं अन्य सामग्री के रख-रखाव एवं रिकार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। कैडेट्स को एनसीसी द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न शिविरों में फायरिंग, ड्रिल एवं गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के लिए तैयार रहने को कहा। वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल जेआर दत्ता रॉय, सूबेदार मेजर मोहम्मद मुदस्सर शफीक ने निरीक्षण कराया। सूबेदार शकील अहमद, नायाब सूबेदार जीवराज सिंह राठौर, हवलदार अश्वनी कुमार, खुर्शीद अहमद, प्रदीप कुमार, लाल हुसैन ने पीआई स्टॉफ का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा लेफ्टिनेंट शैलेश कुमार, पंकज, अनिल कुमार, आगा शोएब, डॉ मंदीप सिंह, सुरेंद्र कुमार, बलवीर सिंह सैनी, ऋषिपाल सिंह, अर्जुन दिवाकर, मोहम्मद आसिम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed