{"_id":"692a09e42eb4bf674609f095","slug":"brick-dealers-mobile-phone-hacked-and-rs-143-lakh-stolen-from-his-account-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-152405-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ईंट व्यवसायी का मोबाइल हैक \nकर खातों से 1.43 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ईंट व्यवसायी का मोबाइल हैक कर खातों से 1.43 लाख उड़ाए
Sat, 29 Nov 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। साइबर ठगों ने ईंट व्यवसायी शाहनवाज का मोबाइल हैक कर उनके बैंक खातों से 1.43 लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर अपराधियों ने बैंक खाते के साथ क्रेडिट कार्ड पर भी हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव अशरफपुर फैजगंज निवासी शाहनवाज की इंटरलॉकिंग ईंट बनाने की फैक्टरी है। उनका जोया की एचडीएफसी बैंक शाखा में खाता है। एचडीएफसी का ही क्रेडिट कार्ड भी ले रखा है। आरोप है कि 27 नवंबर को अचानक उनका फोन हैक हो गया जिसके बाद एक बार में 49500 रुपये, इसके बाद 49 हजार और इसके कुछ देर बाद 15 हजार रुपये खाते से कट गए।
साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से भी 30 हजार उड़ा लिए। कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से रुपये कटौती का संदेश मिलने के बाद मोहम्मद शाहनवाज के होश उड़ गए। वह बैंक पहुंचे और खाते पर रोक लगवाई। साथ ही बैंक का स्टेटमेंट निकलवाया। बैंक की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने साइबर ठगी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शुक्रवार को पीड़ित मोहम्मद शाहनवाज साइबर क्राइम थाना पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में साइबर टीम जांच कर रही है। संवाद