फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brick and stone in dispute of social distance

सामाजिक दूरी के विवाद में चले ईंट-पत्थर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Brick and stone in dispute of social distance
अमरोहा। मस्जिद में सामाजिक दूरी बनाने केे लेकर शुक्रवार रात को दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद तरावीह पढ़कर निकलते ही एक पक्ष ने हमला कर दिया और जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। बवाल में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालातों को संभाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा नगर के मोहल्ला इकरार नगर में शुक्रवार रात हुई। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला फिरोज तरावीह पढ़ने के लिए मस्जिद में गया था। यहां नमाज के लिए वजू करते वक्त कुछ लोगों से सामाजिक दूरी बनाने को कहा। इसे लेकर मोहल्ले के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। जैसे ही फिरोज अपने साथी नदीम, लियाकत और मुशर्रफ साथ तरावीह पढ़कर मस्जिद से निकला, तभी दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। घटना में फिरोज के सिर में ईंट लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से तरावीह पढ़ने वालों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने भीड़ पर लाठी भांजकर बिगड़ते हालातों को संभाला। बाद में पुलिस ने घायल फिरोज, नदीम, लियाकत और मुशर्रफ को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से फिरोज को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण में छोटे, जमील अहमद, आसिफ और फिरासत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं छोटे उर्फ हस्मुद्दीन, जमील और आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed