फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   brajghat,bridge,ganga snan

ब्रजघाट पर गंगा स्नान, पुल पर जाम

Mon, 06 Jun 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 06 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
brajghat,bridge,ganga snan
5 गजरौला के ब्रजघाट में अमावस्या पर गंगा स्नान के दौरान ब्रजघाट पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : amar ujala
अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए भीड़ उमड़ी। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। ब्रजघाट में नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं के वाहन खड़े होने से पुल पर कई बार जाम की स्थिति बनी। इससे लोगों को दिक्कत हुई।  घाट से पुल पार करने में लोगों को  45 मिनट तक का समय लगा। 
विज्ञापन


वहीं पुराने पुल को ठीक करने की अभी तक जहमत नहीं उठाई गई है और उसे पूरी तहर से बंद कर दिया गया। यदि पुल हल्के वाहनों के लिए खुला रहता तो लोगों को इस मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं गंगाद्वार से तिगरी तट तक यही हाल रहा। वाहन रेंग-रेंगकर चले। गर्मी होने से लोग परेशान हुए। 
विज्ञापन


नेेशनल हाईवे पर बने अप-डाउन के दो पुलों में एक पुल क्षतिग्रस्त होने पर वर्ष 2013 में ही बंद कर दिया गया था। जिससे दिल्ली की ओर से आने और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन एक ही पुल से होकर निकलते हैं। अमावस्या और पूर्णिमा समेत गंगा दशहरा, गंगा स्नान आदि बड़े पर्व पर ब्रजघाट गंगापीठ पर दिल्ली समेत दूर-दराज के शहरों और ग्रामीण अंचलों से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों से लाखें की तादात में श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा नहाने आते हैं। रविवार को अमावस्या पर भी ब्रजघाट गंगा तट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भोर के चार बजे से ही ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं का जमघट लगना शुरू हो  गया। मां गंगा पर सूर्य नारायण की पहली किरण पड़ने तक गंगा तट श्रद्धालुओें  से खचाखच भर गया। भीड़ के दबाव से यातायात व्यवस्‍था पटरी से उतर गई।

जाम खुलवाने के लिए पुल के एक ओर गढ़मुक्तेश्वर की ब्रजघाट चौकी पुलिस और दूसरी तरफ गजरौला की ब्रजघाट चौकी पुलिस मशक्कत करती रही, लेकिन कामयाब न हुई। 


इसके बावजूद वाहन रेंग-रेंग कर चले। करीब तीन से चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुल क्रास करने में दो मिनट का सफर 45 मिनट में पूरा हो सका। वहीं भीषण गर्मी में जाम में फंसी बसों आदि में बैठे यात्री गर्मी से परेशान हो गए। बच्चों और महिलाओं का अधिक मुसीबत झेलनी पड़ी, मगर लोगों का उत्साह कम न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा पाठ किया। इस दौरान गंगा तट जय गंगा के जयघोष से गूंजता रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed