फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brahmin Sabha celebrated Hindu New Year with great pomp

ब्राह्मण सभा ने हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Brahmin Sabha celebrated Hindu New Year with great pomp
सैदनगली में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में रैली निकालते हुए। - फोटो : HASANPUR
अमरोहा । ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष के रूप में नव संवत्सर 2078 के चैत्र मास शुक्ल पक्ष नवरात्र प्रतिपदा को बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोट स्थित कामनाथ महादेव मंदिर में ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में भारतीय हिंदू नववर्ष का प्रथम दिवस नव संवत्सर 2078 शुक्ल पक्ष नवरात्र प्रतिपदा को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पवन कौशिक एवं महामंत्री मनु शर्मा एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के अनुरूप प्रत्येक हिंदू को चैत्र मास शुक्ल पक्ष नवरात्र प्रतिपदा से नववर्ष मनाना चाहिए । उन्होंने कहा कि सृष्टि का आरंभ इसी दिन से हुआ था। इसलिए हमें इस दिवस को प्रत्येक वर्ष नववर्ष के रूप में मनाना चाहिए ।

अतुल दीक्षित ने कहा कि नव संवत्सर 2078 सभी के लिए मंगलकारी होगा ऐसी हमें कामना करने की आवश्यकता है। साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे प्रत्येक वर्ग को ईश्वर शीघ्र अतिशीघ्र सकारात्मक राह दिखाएगा। चैत्र नवरात्र के प्रारंभ होने से प्रत्येक हिंदू को मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की स्तुति करने का और उनसे सभी शक्तियां प्राप्त करने का अवसर मिलता है। ऐसी जगत जननी मां दुर्गा को बारंबार नमन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित रघुवीर शरण शर्मा ने की एवं संचालन रिशु दीक्षित ने किया। इस अवसर पर पं पवन कौशिक, पं मनु शर्मा एडवोकेट, पं कपिल शर्मा, पं विजय चतुर्वेदी, पं अनुपम चतुर्वेदी, पं अतुल पंडित, पं अतुल दीक्षित, पं रिशु दीक्षित, पं गौरव दिक्षित, पं पीयूष शर्मा, पं राजन शर्मा, पं विवेक शर्मा, पं संजय कृष्णात्रेय, पं उमाकांत शर्मा, पं प्रदीप कुमार कौशिक, पं श्रीओम शर्मा आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed