फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Boycotted voting due to road not being built

Amroha News: सड़क नहीं बनने पर किया मतदान का बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Boycotted voting due to road not being built
हसनपुर/नौगांवा सादात। हसनपुर विधानसभा के झुंडी माफी गांव में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम भगत सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। करीब एक घंटे तक यहां मतदान प्रभावित रहा। उधर, नौगांव सादात के गांव पंजू सराय और जलालपुर नारायण में भी आधा घंटे के लिए मतदान नहीं हुआ।
विज्ञापन

गांव झंडी माफी के कम्पोजिट विद्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। बूथ नम्बर 339 पर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। मतदान केंद्र के बाहर हंगामा भी शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में मुख्य मार्ग कच्चा है। कई बार जिम्मेदारों से मांग करने के बावजूद भी आज तक सड़क नहीं बनवाई गई। जिसकी वजह से चुनाव का बहिष्कार किया है। एसडीएम भगत सिंह मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद फिर से मतदान शुरू किया। सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक मतदान प्रभावित रहा। उधर, नौगांवा सादात के गांव पंजू सराय और जलालपुर नारायण के बीच नगरपालिका का कूड़ा डाला जा रहा है। जिसमें आग लगने से ग्रामीणों को परेशानी होती है। यहां मतदान से पूर्व ही ग्रामीणों ने बहिष्कार का एलान किया। सूचना पर एसडीएम सुधीर कुमार साढ़े सात बजे गांव पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता करते हुए शांत किया। जिसके बाद मतदान शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed