फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   boy private part cut in fight

युवक के गुप्तांग पर छुरे का प्रहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
boy private part cut in fight
बछरायूं। नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति पर मोहल्ले के ही एक युवक द्वारा छुरे से जानलेवा हमला किया गया। आरोपी युवक ने व्यक्ति के गुप्तांग पर छुरे से प्रहार किया। व्यक्ति को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मामला अप्राकृतिक संबंधों का बताया जा रहा है। घायल के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान एक युवक ने छुरे से प्रहार कर लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का गुप्तांग काट दिया। इससे अफरातफरी मच गई। परिजन उसे लेकर धनौरा के सरकारी अस्पताल लाएं। स्थानीय चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात को ही प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। आरोप है कि हमलावर और घायल के बीच अप्राकृतिक संबंध थे। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को थी। कई बार इसे लेकर परिजनों में झगड़ा भी हुआ था। शुक्रवार की रात आरोपी ने व्यक्ति को बुलाकर उसके गुप्तांग पर छुरे से प्रहार किया। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed