{"_id":"61ae5a6be72fd30ef57115e9","slug":"bounty-crook-and-head-constable-injured-in-encounter-jpnagar-news-mbd411795212","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गोली लगने से इनामी बदमाश और हेड कांस्टेबल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में गोली लगने से इनामी बदमाश और हेड कांस्टेबल घायल
डिडौली में मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाशों को उठाकर ले जाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
डिडौली (अमरोहा)। वाहन चेकिंग के दौरान डिडौली पुलिस और एसओजी टीम की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया, जबकि बदमाश की गोली लगने से हेड कांस्टेबल भी जख्मी हो गए। अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी और एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। गोतस्कर पर दिल्ली-हरियाणा समेत मुरादाबाद मंडल के विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसपी पूनम ने बताया कि सोमवार की शाम करीब छह बजे एसओजी की टीम और पुलिस संभल रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने के लिए इशारा किया। लेकिन वह रुकने की बजाया पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान बदमाश की एक गोली लगने से हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रईस उर्फ बबलू निवासी मंसूरपुर थाना असमोली जनपद संभल बताया है। एसपी के मुताबिक, घायल बदमाश रईस उर्फ बबलू बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, गैंगस्टर, अवैध शस्त्र रखने, गोकशी, पुलिस मुठभेड़ संबंधित 15 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। उस पर एक-एक मुकदमा हरियाणा के इनसा और दिल्ली के अशोक विहार थाने में दर्ज है। इस समय वह हसनपुर और डिडौली कोतवाली से गोकशी के मुकदमों में वांछित चल रहा था। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।