फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bounty crook and head constable injured in encounter

मुठभेड़ में गोली लगने से इनामी बदमाश और हेड कांस्टेबल घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bounty crook and head constable injured in encounter
डिडौली में मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाशों को उठाकर ले जाते पुलिस कर्मी। - फोटो : JPNAGAR
डिडौली (अमरोहा)। वाहन चेकिंग के दौरान डिडौली पुलिस और एसओजी टीम की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया, जबकि बदमाश की गोली लगने से हेड कांस्टेबल भी जख्मी हो गए। अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी और एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। गोतस्कर पर दिल्ली-हरियाणा समेत मुरादाबाद मंडल के विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि सोमवार की शाम करीब छह बजे एसओजी की टीम और पुलिस संभल रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने के लिए इशारा किया। लेकिन वह रुकने की बजाया पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान बदमाश की एक गोली लगने से हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रईस उर्फ बबलू निवासी मंसूरपुर थाना असमोली जनपद संभल बताया है। एसपी के मुताबिक, घायल बदमाश रईस उर्फ बबलू बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, गैंगस्टर, अवैध शस्त्र रखने, गोकशी, पुलिस मुठभेड़ संबंधित 15 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। उस पर एक-एक मुकदमा हरियाणा के इनसा और दिल्ली के अशोक विहार थाने में दर्ज है। इस समय वह हसनपुर और डिडौली कोतवाली से गोकशी के मुकदमों में वांछित चल रहा था। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed