फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Both accused of kidnapping and murder of a five-year-old child were acquitted.

Amroha News: पांच साल के बच्चे के अपहरण व हत्या के दोनों आरोपी बरी

Fri, 28 Aug 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Both accused of kidnapping and murder of a five-year-old child were acquitted.
अमरोहा। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बीलना गांव में 2021 में पांच वर्षीय ताबिश के अपहरण, हत्या और शव छिपाने के मामले में अदालत ने आरोपी अराफात और समीर को सभी आरोपों से बरी कर दिया। जिला जज की अदालत ने अभियोजन के साक्ष्यों को पर्याप्त और भरोसेमंद नहीं माना और दोनों को संदेह का लाभ दिया।
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि अभियोजन यह साबित नहीं कर सका कि दोनों ने 30 लाख रुपये की फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण कर हत्या के बाद शव मस्जिद की छत पर छिपाया था। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था।
विज्ञापन

फिरौती वाला पत्र किसने गेट पर रखा और उसे अराफात ने ही लिखा था, यह भी साबित नहीं हुआ। लास्ट सीन का साक्ष्य और गवाह मुस्तकीम की गवाही भी अदालत को विश्वसनीय नहीं लगी। सेलो टेप की बरामदगी को लेकर भी पुख्ता प्रमाण नहीं मिला कि वह वही टेप था, जिसे समीर ने खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अराफात पर आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस कार्रवाई पर भी अदालत ने सवाल उठाए। अभियोजन अपहरण, हत्या, शव छिपाने, पुलिस पर फायरिंग और तमंचा रखने के आरोप उचित संदेह से परे साबित नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed