फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Body of youth swept away in the Ganga recovered after 11 days.

Amroha News: गंगा में बहे युवक का 11 दिन बाद शव बरामद

Mon, 22 Jun 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 22 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Body of youth swept away in the Ganga recovered after 11 days.
हसनपुर। बुलंदशहर की सीमा में गंगा स्नान करते समय बहे दो युवकों में दूसरे का शव रविवार को 11 दिन बाद बरामद हो गया है। जबकि एक शव घटना से दूसरे दिन ही बरामद हो गया था। शव मिलने पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

नौ जून की दोपहर को कोतवाली क्षेत्र के गांव डांके वाली निवासी आठ दोस्त चार बाइकों पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए निकले थे। वह हसनपुर के गंगानगर गांव के सामने बुलंदशहर के भगवानपुर घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान नहाते समय जसपाल (18) और मनोज (19) अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में बह गए थे। तभी से दोनों की खोजबीन की जा रही है। अगले दिन दस जून सुबह को गोताखोरों ने मनोज का शव बरामद कर लिया था। लेकिन जसपाल का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। घटना के 11 दिन बाद रविवार को घटनास्थल से करीब चार किमी दूर रहरा थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर गुर्जर के सामने गंगा किनारे पर एक शव बरामद हुआ। चेहरा व शरीर कंकाल हो चुका है, परिजनों ने कपड़ों से ही उसकी पहचान की है। तीन बहन व दो भाइयों में छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed