{"_id":"6aaaff23cbf280f24c063832","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-from-ceiling-fan-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173195-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पंखे के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पंखे के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
Thu, 17 Sep 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)। देहात थानाक्षेत्र के गांव नन्हेंड़ा अल्यारपुर में बुधवार को विवाहिता संगीता का शव घर के अंदर पंखे के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की मौत को लेकर आक्रोश जताया।
गांव निवासी कुलवंत फोटोग्राफी का काम करते हैं। करीब डेढ़ वर्ष पहले उनकी शादी गजरौला क्षेत्र के गांव सेजोली निवासी संगीता से हुई थी। दंपती का पांच माह का बेटा है। बुधवार को संगीता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सीओ नौगावां सादात अवधभान सिंह भदौरिया और थाना प्रभारी निरीक्षक रजनी द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और जांच पड़ताल की। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।