फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bobby's wife caught his feet while sleeping, the lover choked his throat

गहरी नींद में सोए बॉबी के पत्नी ने पकड़े थे पांव, प्रेमी ने दबा दिया गला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bobby's wife caught his feet while sleeping, the lover choked his throat
पति बोबी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई पत्नी स्वाति - फोटो : DHANAURA
बछरायूं(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव ढयोटी निवासी काविंद्र उर्फ बॉबी की हत्या उसकी पत्नी स्वाति ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पति उसके प्रेमी के साथ अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। पत्नी व उसके प्रेमी ने बॉबी को नींद की गोली देकर उसका गला दबा दिया था। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए प्रेमी के कहने पर पत्नी ने बॉबी के गले में दुपट्टा डाल दिया था। पुलिस ने स्वाति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एफआईआर में स्वाति के प्रेमी का नाम बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह ढयोटी गांव निवासी बॉबी का शव उसके घर पर ही चारपाई पड़ा मिला था। पत्नी स्वाति का कहना था कि उसके पति ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी जबकि मृतक के चाचा जगजीवन राम का कहना था कि बॉबी का शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला था। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने चाचा की तहरीर पर पत्नी स्वाति समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बॉबी की पत्नी स्वाति को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपने प्रेमी के साथ पति की हत्या किए जाने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि स्वाति अप्रैल माह में अमरोहा क्षेत्र के गांव में रहने वाली अपनी बड़ी बहन प्रीति की ननद की शादी में शामिल होने गई थी। वहां उसकी जान पहचान थाना नौगांवा सादात के गांव मिर्जापुर निवासी मोहित पुत्र खूबचंद से हो गई। दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे। फोन पर बातचीत करते हुए दोनों में प्रेम प्रसंग हो गए। मोहित के कहने पर ही स्वाति अपने पति बॉबी से लड़कर मायके चली गई। वहां भी मोहित का आना जाना लगा रहा। दोनों के संबंध की जानकारी पति बॉबी को हुई तो उसने स्वाति को टोका। इस पर स्वाति ने मोहित से बॉबी को राह से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती नौ सितंबर को ही स्वाति मायके से ससुराल आई। साजिश के तहत रविवार की दोपहर मोहित गांव पहुंच गया। स्वाति ने उसे गांव में किसी स्थान पर छिपने के लिए कहा। रात को स्वाति ने दूध में नींद की कई गोलियां मिलाकर अपने पति बॉबी को पिला दिया। रात को जब बॉबी गहरी नींद में सो गया तो स्वाति ने उसके पांव जकड़ लिए और मोहित ने सीने पर बैठकर उसका गला दबा दिया। मौत की पुष्टि कर दोनों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए बॉबी के गले में दुपट्टा डाल दिया। रात को ही प्रेमी गांव से फरार हो गया। सवेरे को स्वाति ने पति द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात बतानी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट में मोहित का नाम बढ़ा दिया गया है।

पत्नी की साजिश कामयाब हो जाती तो नहीं खुलता मौत का राज
बछरायूं। यदि मृतक बॉबी का चाचा अपनी बात पर नहीं अड़ा होता तो स्वाति की पति द्वारा आत्महत्या की प्लांट स्टोरी कामयाब हो जाती। चाचा जगजीवन राम का स्पष्ट कहना था कि उसके भतीजे की हत्या की गई है। गांव वाले भी मौके पर दबी जुबान से स्वाति की चाल चलन पर टिप्पणी कर रहे थे। बताया जाता है कि प्रेमी के कहने पर बहुत ही शातिराना तरीके से स्वाति ने कुछ दिन पहले ही अपने पति बॉबी से धनौरा के मोहल्ला शिवपुरी में एक मकान खरीदवाया। वह मकान अपने नाम करा लिया। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर स्वाति बुरी तरह घबरा गई थी। पुलिस उसकी हरकत पर बारीकी से नजर रख रही थी। चाचा ने बॉबी की हत्या में पत्नी स्वाति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अब मामले का खुलासा होने पर नामजद आरोपियों को लेकर पुलिस की विवेचना बदल गई है। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed