फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   boat of kanvadiya wll not sink in river ganga

गंगा में अब नहीं डूबेगी कांवड़ियों की नाव

Thu, 23 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 23 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
boat of kanvadiya wll not sink in river ganga
ज्वाइंट वेंचर ने शुरू किया सर्वे, आज वाराणसी आएंगे प्रोजेक्ट हेड - फोटो : अमर उजाला
मवई मांडू आश्रम और सिद्ध बाबा के सामने नाव डूबने की पिछली घटनाओं से प्रशासन ने सबक लिया है। अब अनफिट नाव गंगा में श्रद्धालुओं को नहीं ले जा पाएंगी ताकि वे डूब न सके। इसको लेकर बुधवार को अफसरों ने पौरारा घाट पर नावों को चेक किया। इस दरम्यान हसनपुर के एसडीएम ने पांच नावें फिट पाईं। यही श्रद्धालुओं को पार ले जाएंगे, ताकि हादसे की गुंजाइश न रहे। 
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर जिले के हजारों कांवड़िये बुलंदशहर के आहार थाना क्षेत्र में पड़ने वाले प्राचीन एवं ऐतिहासिक अवंतिका मंदिर पर भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं। खास कर रहरा रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के गांवों के शिव भक्त अवंतिका में ही कांवड़ के जल से भगवान आशुतोष का अभिषेक करते हैं। 
विज्ञापन


अनूपशहर के अलावा हसनपुर तहसील के महरपुर गुर्जर और बुलंदशहर के भगवानपुर के बीच गंगा पर पुल बन गया है, लेकिन फेर अधिक होने के कारण कांवड़िये पुलों की बजाय नाव से गंगा पार करते हैं। इधर, गंगा पार करते समय मवई मांडू आश्रम और सिद्ध बाबा के सामने नाव डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। घटनाओं के पीछे नावों में खामी की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर नावों की फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस ने एसडीएम हसनपुर को नावों की फिटनेस चेक करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि बिना फिटनेस प्रमाण पत्र कोई भी नाविक कांवड़ियों को गंगा पार कराने का जोखिम न ले। इसको लेकर बुधवार को हसनपुर के उपजिलाधिकारी अशोक मौर्य, सीओ अविनाश गौतम तथा आदमपुुर थाना प्रभारी अजय गौतम बुधवार को पौरारा घाट पर पहुुंचे। दोनों अफसरों ने नावों का मुआयना कर उनकी फिटनेस परखी।


एसडीएम ने बताया कि नाव पूरी तरह फिट हैं। यह नाव आहार निवासी ठेकेदार महेंद्र सिंह की हैं।एसपी डॉ. एस चन्नप्पा का कहना है कि, गंगा पार कर बुलंदशहर के अवंतिका मंदिर में जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए नावों की फिटनेस बेहद जरूरी है। नाव में खामी होने के कारण डूबने की आशंका रहती है। 

साथ ही नाव डूबने की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुनरावृत्ति न हो इसलिए नावों की फिटनेस परखने को कहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed